
बाल झड़ना (Hairfall) एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं. तमाम शैंपू और तेल बदलने के बावजूद उन्हें समझ ही नहीं आता कि क्या करें.
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं.

– रात में सोने से पहले बाल सुलझाकर सोएं.
– बालों में गंदगी जमा ना होने दें. इसलिए इन्हें दो दिन बाद ही धो सकते हैं. लेकिन सिर धोने से पहले तेल लगाना ना भूलें. इससे बालों को पोषण मिल जाता है.
– बालों की सेहत बनाए रखनी है तो खूब सारा पानी पीयें.
– ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें. विटामिन सी खूब लें.
– खाने में ज्यादा से ज्यादा दालें लें. दाल में प्रोटीन होता है, जिससे बाल खूबसूरत और लंबे होते हैं.
– आंवला खाने से भी बालों की सेहत अच्छी होती है.
– गीले बाल में कंघी कभी ना करें. बाल को सुलझाने के लिए जोर-जबरदस्ती ना करें. प्यार से और धीरे-धीरे सुलझाएं.
– किसी बीमारी या कमजोरी के कारण भी बाल गिरते हैं. इसलिए अगर आपको लग रहा है कि आपके बाल असामान्य रूप से गिर रहे हैं तो एक बार हेल्थ चेकअप जरूर करा लें.