95 वर्ष की आयु में निधन जिम्‍बाब्‍वे के पूर्व राष्‍ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का

अफ्रीका के स्‍वतंत्रता संग्राम के नायक व जिम्‍बाब्‍वे के पूर्व राष्‍ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे नहीं रहे। 95 वर्ष की आयु में सिंगापुर के एक अस्‍पताल में उन्‍होंने जीवन की अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। नवंबर 2017 में एक सैन्‍य अधिग्रहण में बेदखल होने से पूर्व करीब चार दशकों तक उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे पर हुकूमत किया। 

 

नवंबर 2017 में एक सैन्‍य अधिग्रहण के साथ मुगाबे युग का अंत हुआ। वह करीब चार दशकों तक जिम्‍बाब्‍वे के राष्‍ट्रपति थे। इधर, मुगाबे कई माह से बीमार चल रहे थे और उनका ईलाल सिंगापुर में इलाज चल रहा था। मुगाबे लंबे समय तक अपने देश और पूरे महाद्वीप के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे से अंग्रेजों के शासन का अंत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्‍होंने देश में ही नहीं पूरे अफ्रीका महाद्वीप में संघर्ष किया।