लोकभवन में होगा शिक्षकों का सम्मान।

शिक्षक सम्मान समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी, राज्य मंत्री गुलाब देवी, नीलिमा कटियार मौजूद।

माध्यमिक राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा, शिक्षकों के ज्ञान का शब्दों से वर्णन नहीं किया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रगति हुई है वह सिर्फ बीजेपी की सरकार में हुआ है।

सरस्वती पुरस्कार , शिक्षक श्री पुरस्कार , राज्य अध्यापक पुरस्कार एवम मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से 31 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित।

शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा।

शिक्षा के क्षेत्र में जिन्होंने अथक परिश्रम किया है उनका आज सम्मान किया जा रहा है। शिक्षक नए भारत के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाता है।

शिक्षा विभाग के लोग पहले धरना प्रदर्शन करके अपनी बात मनवाते थे लेकिन हमारी सरकार ने कभी यह नौबत नहीं आने दी है।

शिक्षकों के लिए पारदर्शी नीति हो इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की गई है। अब तक 2800 ट्रांसफर हुआ है लेकिन कभी इस पर सवाल नहीं उठा।

बीजेपी सरकार के कार्यकाल में नकल विहीन परीक्षा हुई है अब यह अन्य राज्यों के लिए शोध का विषय बना है।