
फूड डेलिविरी प्लेटफॉर्म जोमैटो आजकल अपने अच्छे और बुरे दोनों कामों के लिए चर्चा में हुआ है. आये दिन इनके बारे में कोई न कोई खबर आती ही रहती है. ऐसे ही अभी एक और ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने एक जोक शेयर किया है. नया ट्वीट देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएगे. तो चलिए आपको बता देते हैं ऐसा क्या है लिखा है उस जोक में जिसके इतने चर्चे हो रहे हैं.
बता दें, सोशल मीडिया पर मजेदार ट्वीट्स कर जोमैटो कई ट्विटर यूजर्स का दिल जीत चुका है. उनके नए ट्वीट भी कुछ इसी प्रकार का है. यदि आपको अपने खाने के ऑर्डर के साथ मिलने वाले मसालों को सहेजने की आदत है तो ये ट्वीट आपके संबंधित है.
जोमैटो ने ट्वीट किया- ‘पापा: मेरा बेटा बड़ा होकर कलैक्टर बनेगा और बेटा: ओरगैनो (पीजा में डलने वाला मसाला) और चिली फ्लैक्स जमा करने वाला कलैक्टर बनता है.’ इसी पर लोगों के मज़ेदार कमेंट्स आ रहे हैं जिसे पढ़कर अब आप भी हँसेंगे.
अक्सर देखा जाता है कि ग्राहक ऑर्डर मिलने के बाद बचने वाले चम्मच, मसाले और डब्बे सहेजकर रखते हैं. उनको बचत करने की आदत होती है. ऐसे में जोमैटो ने ये ट्वीट किया. बहुत से लोग जो अपने ऑर्डर के साथ प्राप्त होने वाले पाउच को इकट्ठा करते हैं, उन्होंने कुछ ऐसे ट्वीट किए जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं.
कुछ ट्विटर यूजर्स ने उन चीजों को भी सूची में जोड़ने के लिए कहा जो सहेजकर रखी जाती हैं. जैसे- सौफ और वेट वाइप्स.