क्या आपके भी सपने में आते है अजनबी चेहरे तो जान ले इसका रहस्य

सपने सभी देखते है सपनों की दुनिया अनोखी होती है जब कोई व्यक्ति सपने देखता है तो उसे ऐसा लगता है की सपने में घटने वाली घटना हकीकत में उसके साथ घटित हो रही है और जब हमारी आँख खुलती है तो यह केवल एक सपना होता है. व्यक्ति जो सपने देखता है वह अच्छे भी होते है और बुरे भी, इनपर किसी का कोई कंट्रोल नहीं होता है.

सपनों का व्यक्ति के जीवन से कोई न कोई सम्बन्ध जरूर होता है कई सपने तो ऐसे होते है जो व्यक्ति को आने वाली घटना का संकेत देते है. कई बार तो सपने में ऐसे व्यक्ति दिखाई देते है जिससे व्यक्ति का कोई सम्बन्ध ही नहीं होता है और न ही वह उस व्यक्ति से पहले कभी मिला होता है. क्या आप जानते है की इन अजनबी व्यक्तियों के सपने में आने का क्या मतलब होता है? आइये जानते है इन अजनबी चेहरों के सपने में आने का राज क्या है?

कई बार आपके सपने में ऐसे व्यक्ति आते है जिनसे आप कभी मिले भी नहीं होंगे इनमे से कुछ चेहरे तो ऐसे होते है जो व्यक्ति को जाने पहचाने लगते है जो आपके सपने में कभी आपका हित चाहते है और कभी आपका अहित करते है. शास्त्र के अनुसार किसी अनजान चेहरे का सपने में आना इस बात का संकेत होता है की आप पर सोते समय किसी शक्ति का साया है जो आपको इन अनजान व्यक्तियों से मिलवाता है.

यदि आपके सपने में कोई अजनबी व्यक्ति आपको किसी प्रकार की हानि पहुंचाता है तो इसका मतलब आपके ऊपर किसी बुरी शक्ति का साया है और यदि यह अजनबी व्यक्ति आपके हित का कोई कार्य करता है तो यह अच्छी शक्ति का साया माना जाता है. जो शक्तियां अच्छी होती है वह भविष्य में होने वाली घटना का हमें संकेत देती है.