
Mission Mangal Box Office Collection Day 16: मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की और वीकडेज में भी ठीक कमाई करने में फिल्म कामयाब रही। फिल्म ने शुक्रवार को करीब 5 से 7 करोड़ के बीच कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 180 करोड़ से ज्यादा का हासिल कर लिया है। इस प्रकार अक्षय कुमार अपनी ही फिल्म 2.0 से आगे निकलने को तैयार हैं।

फिल्म मिशन मंगल का अब मिशन 200 करोड़ है और फिल्म इस आंकड़े के लगभग करीब है। वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और फिल्म का अच्छा प्रदर्शन जारी है। लेकिन फिल्म साहो ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इसलिए मिशन मंगल के कलेक्शन में कमी जरुर आ सकती है। अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, विद्या बालन और कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकरों वाली फिल्म मिशन मंगल को इस वीकेंड अच्छी कमाई की उम्मीद है।
अगर बात करें अक्षय कुमार की फिल्मों की तो अक्षय अपनी ही फिल्म से आगे निकलने को तैयार हैं। दरअसल फिल्म मिशन मंगल ने 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अक्षय कुमार और रजनीकांत की रिलीज हुई फिल्म 2.0 ने कुल कलेक्शन 189.55 करोड़ हासिल किया था। इस प्रकार अक्षय कुमार अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। और कयास लगाए जा रहे हैं कि एक दो दिन के अंदर मिशन मंगल इस आंकड़े को पार कर जाएगी। जब ऐसा होगा तब अक्षय कुमार की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी।