
कई बार लोग काफी परेशान रहते हैं उन्हें अपने बच्चों के लिए योग्य वर और वधु नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में लोगों की शादी की उम्र तो हो जाती है लेकिन शादी नहीं हो पाती है। लोगों के अपने शादी के लिए सजाए गए सपने, सपने ही रह जाते हैं। यह सब केवल योग्य वर या वधु के मिलने की वजह से ही नहीं वरन कई बार ऐसा वास्तु दोष के कारण भी होता है। लेकिन अब आपको इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको इस समस्या का हल बताने जा रहे हैं।

सोने की दिशा
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने सोने की दिशा में परिवर्तन करना होगा। जो लड़के या लड़कियां विवाह योग्य हो गए हो उन्हें इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे लोगों को दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ नहीं सोना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका रिश्ता जुड़ने में समय लग सकता है। इसलिए आप अपने बैड़ को ऐसे रखें कि सोते समय आपका पैर दक्षिण और पूर्व दिशा की तरफ ना हो।
दीवारों के कलर
अगर तमाम कोशिशों के बाद आपकी शादी में रुकावट आ रही है तो आपको अपने कमरे की दीवारों के रंग को बदलने की आवश्यकता है। ऐसे में आपके कमरे की दीवार के रंग डार्क नहीं लाइट होना ठीक रहता है। इसलिए कमरे की दीवारों के लिए पीला या गुलाबी रंग ही उचित है।
काले रंग से बचें
शादी की जल्दी है तो काले रंग के कपड़े या फिर कोई भी काले रंग की वस्तु का इस्तेमाल करने से बचें। ये शुभ नहीं माना जाता है।
सकारात्मक ऊर्जा
आप जिस कमरे में रहते हैं वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहनी चाहिए। कमरा हवादार होना ही ठीक रहता है। कमरे में प्राकृतिक रोशनी और हवा का आनाजाना होना चाहिए।
केले का पौधा लगाएं
घर में केले का पौधा लगाना शिभ माना जाता है।लेकिन ध्यान रखें कि घर के पिछले हिस्से में लगाएं। रोज केले के पौधे को पानी देने से दोष का निवारण हो जाएगा।
पूर्णिमा के दिन इस पानी से नहाएं
महीने में एक बार चांद पूरा दिखाई देता है। उसी रात को एक बाल्टी पानी भरकर रातभर के लिए छत पर छोड़ दें। अब अगली सुबह इस पानी से नहाएं। ऐसा लड़कियों के ले करना ठीक रहता है। ऐसा करने से अच्छे रिश्ते आने शुरू हो जाते हैं।