तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा: बिहार

बिहार का एक वीडियो वायरल है जिसमें दो युवक एके 47 लहराते नजर आ रहे हैं. इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि एके 47 लहराते हुए युवक कानून व्यवस्था को छलनी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री और सांसद के करीबी के घर युवक अवैध एके 47 लहरा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया. ”बिहार में नीतीश जी के मंत्री और सांसद के सबसे क़रीबी बाहुबली के घर अवैध AK-47 लहराते युवक क़ानून व्यवस्था को छलनी कर रहे है. इस बाहुबली को नीतीश जी के मंत्री ‘बिहार केसरी’ बताकर सुशासन की धज्जियाँ उड़ा रहे है. CM इस गिरोह से बहुत डरते है क्योंकि ये उनके पेट के दाँत जानते है.”