डेरा प्रबंधक विपासना मोस्ट वांटेड सूची से बाहर कर दिया: पंचकूला पुलिस

पंचकूला हिंसा मामले में पंचकूला पुलिस ने राम रहीम की खास और डेरा प्रबंधक विपासना को मोस्ट वांटेड सूची से बाहर कर दिया है. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और साध्वी यौन शोषण मामले से लेकर पत्रकार छत्रपति मर्डर मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम की खासमखास विपासना इंसां और आदित्य इंसां पर हरियाणा पुलिस मेहरबान नजर आ रही है. अब पुलिस ने विपासना को मोस्टवांटेड लिस्ट से बाहर कर दिया है.

 

वहीं, केंद्र सरकार ने एक साल पहले पूछा था कि इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया जाए. सूत्रों के अनुसार इसका जवाब अब तक होम डिपार्टमेंट ने नहीं भेजा है. इधर, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आदित्य इंसां करीब 2 साल से फरार हैं. जबकि पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है. जिसे पकड़ने के प्रयास भी कम हो चुके हैं.