
आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ाई गई है. अब चिदंबरम को 2 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में ही रहना पड़ेगा. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया. बता दें कि आज चिदंबरम की सीबीआई रिमांड खत्म हो रही थी और इसलिए उन्हें सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया.

कोर्ट में सीबीआई ने चिदंबरम की हिरासत अवधि पांच दिन बढ़ाने की मांग की थी. जिसपर कोर्ट ने कहा कि जब 8 से 10 घंटे पूछताछ हुई है. फिर बार-बार कस्टडी बढ़ाने की मांग क्यों की जा रही है. इस पर सीबीआई ने जवाब दिया कि चिदंबरम को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट से सामना कराना है.