
गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारतवर्ष में उमंग के साथ मनाया जाता है। यहीं नहीं अब इस त्योहार को विदेश में रहने वाले भारतीय लोग भी मनाने लगे हैं। भाद्रपद की चतुर्थी को इस त्योहार को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश जी को विध्नहर्ता कहा गया है। इनकी पूजा से कई बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 2 सितंबर को मनाई जाएगी।

गणेश जी ही एक ऐसे देवता है जिनका नाम किसी भी पूजा या शुभ काम में सबसे पहले लिया जाता है। कहते हैं जो लोग गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति को अपने घर बुलाते हैं और पूरी श्रद्धा से गणेश जी का पूजन करते हैं उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं।
गणेश जी को विनायक भी कहा जाता है। इसका मतलब होता है विशिष्ट नायक। गणेश जी के पूजा में दूर्वा का विशेष महत्व होता है। बिना दूर्वा के इनकी पूजा अधूरी मानी जाती है।