मुसलमानों पर जब भी जुल्म होता यूएन खामोश हो जाता इमरान खान

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के भारत सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक के बाद एक फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही बयान दिया है. कश्मीर को लेकर इमरान खान ने यूएन और इंटरनेशल कम्यूनिटी पर ठीकड़ा फोड़ा है. उन्होंने कहा है कि मुसलमानों पर जब भी जुल्म होता है तो इंटरनेशल कम्यूनिटी और यूएन खामोश हो जाता है.

 

 

बता दें कि भारत सरकार ने हाल में ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 जो राज्य को विशेष प्रावधान देती थी उसे खत्म कर दिया है. साथ ही सरकार ने सदन में राज्य पुनर्गठन बिल भी पास करा दिया है. इसके बाद अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं. कश्मीर पर मोदी सरकार के इसी फैसले से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है.