चित्रांगदा बॉलीवुड में अपनी खास पहचान नहीं बना पाईं: आज उनका जन्मदिन

हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘देसी ब्वॉयज’, ‘इनकार’ और ‘ये साली जिंदगी’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय की चमक बिखेरने वाली चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद भी चित्रांगदा बॉलीवुड में अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाईं। आज उनका जन्मदिन है।

 

चित्रांगदा सिंह आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं। चित्रांगदा ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। ज्योति रंधावा से उन्होंने 2014 में तलाक ले लिया था।

ऐसी खबरें थी कि चित्रांगदा मुंबई में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और बेटे जोरावर की देखभाल करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। वहीं रंधावा चाहते थे कि चित्रांगदा अपने बेटे के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजारें। तलाक के पीछे वजह चित्रांगदा के अफेयर को भी बताया गया।