राउज़ एवेन्यू कोर्ट में नेशनल हेराल्ड केस में सुनवाई हो रही: कांग्रेस

INX मीडिया केस में एक ओर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम इस वक्त सीबीआई की हिरासत में हैं, इस मामले के बीच अब कांग्रेस के लिए एक और चुनौती सामने खड़ी है. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में नेशनल हेराल्ड केस में सुनवाई हो रही है. इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े कांग्रेसी नेताओं के नाम हैं. ये याचिका राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दायर की थी. शुक्रवार को कांग्रेस के वकील ने सुब्रमण्यम स्वामी से सवाल किए.

आज अदालत में कांग्रेस नेताओं की तरफ से वकील ने सुब्रमण्यम स्वामी से सवाल-जवाब किए. इससे पहले ये सुनवाई पहले ही होनी थी, लेकिन 5 जुलाई को स्वामी की ओर से अपील की गई थी कि अभी संसद का सत्र चल रहा है इसलिए तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए. कांग्रेस के वकील आर.एस. चीमा की ओर से सुब्रमण्यम स्वामी के लिए 18 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है.