
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से लंदन में हैं । ये कपल अपनी अगली फिल्म ’83’ की शूटिंग कर रहा है । फिल्म में दीपिका, कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आएंगी । वहीं रणवीर, कपिल देव का किरदार निभाएंगे । शूटिंग के अलावा दोनों को साथ में वक्त बिताने का भी मौका मिल गया है । हाल ही में दीपिका-रणवीर का लंदन से एक वीडियो सामने आया है ।

इस वीडियो में दीपिका नियॉन कलर के ढीले-ढाले कपड़े पहने दिख रही हैं । वहीं रणवीर अपने अतरंगी कपड़ों में ही नजर आए । दीपिका के इन कपड़ों से कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए वो ऐसे कपड़े पहन रही हैं । हालांकि ये सिर्फ अफवाह है ।
दीपिका-रणवीर ने नवंबर 2018 में दो रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी । तब से कई बार दीपिका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ चुकी है । कुछ दिनों पहले रणवीर अपने फैंस के साथ लाइव चैट कर रहे थे । इस चैट में दीपिका का भी एक कमेंट आया । इसमें उन्होंने लिखा- ‘हाय डैडी’ ।