
कहते हैं लोगों से एक पत्नी नहीं सम्भलती और कुछ होते हैं कि दो-दो पत्नियों को रखते हैं. दो शादी और दोनों बीवियां एक साथ रहे तो क्या हो सकता है ये वही शख्स समझ सकता है. लेकिन इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से शादी की. उसका मानना है कि अगर एक से शादी की तो दूसरी नाराज़ हो जाएगी और वो दोनों में से किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता था. इसी कारण उसने दोनों से शादी कर ली.
दरअसल, 18 अगस्त को इंडोनेशिया के स्थानीय पोर्टल पर दिखाई दी, जिसमें दो दुल्हनों के साथ बिच में दूल्हा बैठा हुआ है. शादी का वीडियो फेसबुक पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आप देख सकते हैं वीडियो में शख्स दोनों महिलाओं के साथ बैठकर शादी की कसमें खाता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके आसपास मौजूद लोग भी इस शादी से बहुत खुश हैं. वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों महिलाएं को एक दूसरे से कोई दिक्कत नहीं है और इस अनोखी शादी के साथ कोई समस्या नहीं है. यहां तक की दोनों महिलाओं में अच्छी बनती है. यहां देखें वीडियो.
https://www.facebook.com/ani.purwani.9212/posts/487153378804247