
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित की जाएंगी। सोमवार दोपहर 12 बजे अरुण जेटली की अस्थियों को हरिद्वार ले जाया जाएगा। वहां उनके अस्थी विसर्जन के दौरान उनके परिवार के लोगों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

विवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अरुण जेटली अंतिम संस्कार किया गया है। अरुण जेटली को उनके बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी थी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में मौजूद सभी लोगों की आँखें नाम थी। अरुण जेटली की अस्थियां विसर्जित करने के बाद हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी में दोपहर में उनके लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रार्थना सभा में भी सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
आपको बता दें कि अरुण जेटली का देहांत शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स में हुआ था, वे 66 वर्ष के थे। उन्हें सांस लेने की तकलीफ होने पर 9 अगस्त को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले गत वर्ष उनकी किडनी भी ट्रांसप्लांट की गई थी, जिसके बाद से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।