आसमान की तरह नीले रंग की होनी चाहिए बाथरूम में रखी बाल्टी, होते हैं कई चमत्कार

लोग अपने घर को तो सजाने और संवारने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं, लेकिन अपने घर के बाथरूम को कहीं भूल जाते हैं। उन्हें लगता है घर का बस वह हिस्सा ही ठीक लगना चाहिए जो लोगों को दिखाई देता है। घर के बाकी हिस्से पर तो वह ध्यान ही नहीं देते हैं। या यूं कहूं कि उनका ध्यान ही नहीं जाता है। इसलिए आज हम आपको ध्यान भटकाना चाहते हैं और बताते है वास्तु के हिसाब से आपके घर कता बाथरूम कैसा होना चाहिए।

बाथरूम में हमेशा हल्के रंग या नीले रंग की बाल्टी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसी करने से घर में सुख और शांति का मौहाल बना ही रहता है। साथ ही बाल्टी को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। बाल्टी में थोड़ा पानी जरूर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है।

स्नानघर के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण नहीं लगा होना चाहिए, ये अशुभ प्रभाव को बढ़ाता है। जब भी आप स्नानघर का दरवाजा खोलते हैं, तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दर्पण से टकराकर दोबारा घर में चली जाती है। देखा जाता है कि हम स्नानघर का प्रयोग करने के बाद उसका दरवाजा खुला छोड़ देते हैं। खुले दरवाजे को शुभ नहीं माना जाता। यह नकारात्मक ऊर्जा को खींचने का काम करता है।

एक बात और है जो आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए। स्नानघर का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से घर के कमरे और स्नानाघर में दो अलग-अलग तरह की ऊर्जाएं होती है। जिनका आपस में अगर मेल होता है तो यह बहुत ही बुरा होता है। इसका सीधा असर आपकी हेल्थ पर पड़ता है।