
भारी बारिश के चलते अब राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बहती हुई नजर आ रही है. बता दें कि यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह 5 बजे 206.60 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. यमुना की लहरों द्वारा 40 साल बाद दिल्ली के लोगों को दहशत में डाल दिया गया है. यमुना में लगातार उठ रही तेज लहरों के कारण निचले इलाके भी फिलहाल पानी से भर गए हैं. अब तक 21 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

हरियाणा में लगातार हो रही है बारिश…
साथ ही दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने के बाद अधिकारियों ने कहा है कि हरियाणा में भी लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण हथनीकुंड बैराज से पानी को छोड़ा जा रहा है. हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर भी खूब बढ़ रहा है. अधिकारी के मुताबिक, बैराज से छोड़े जाने वाले पानी को ही साफ कर दिल्ली में पेयजल के रूप में उपयोग किया जाता है.
30 लोकेशन पर नाव को किया गया तैनात…
जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 30 लोकेशन को प्वाइंट किया है और साथ ही इन जगहों पर 53 नाव को भी तैनात किया है. वहीं इसके साथ ही इमरजेंसी नंबर भी जारी हुए है. दिल्ली में रहने वाले लोगों को बाढ़ से किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे 21210849, 22421656 पर कॉल कर सकते हैं.