लौटी चमक घाटी में फिर- माध्यमिक स्कूल आज से खुले

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद धीरे-धीरे सब कुछ अब सामान्य हो रहा है. इसी क्रम में सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने के बाद, बुधवार से कश्मीर घाटी में सभी माध्यमिक स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया है. अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि प्राइमरी स्कूलों को खोले जाने के बाद स्थानीय लोगों और बच्चों में काफी उत्साह नजर आया है, जिसके बाद माध्यमिक स्कूलों को खोलने का फैसला लिया. आज से यानी कि बुधवार को घाटी के सभी माध्यमिक स्कूल खुल गए हैं.

सिविल सेवाएं भी हो रही हैं सामान्य…

घाटी में आपूर्ति स्टॉक की उपलब्धता के बारे में यह जानकारी मिले है कि पीएचई, पीडीडी, खाद्य और सिविल सेवा आदि आवश्यक सेवाएं लगातार कार्यरत हैं और यह भी बताया गया है कि सिविल सचिवालय, श्रीनगर में 98 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई है, जो कि अन्य सरकारी कार्यालयों में भी तेजी से बढ़ रही है.

यहां कोई दिक्कत नहीं है : डीआईजी 

स्कूल खुलने से पहले डीआईजी सेंट्रल कश्मीर, वी. के वर्दी द्वारा अपने बयान में कहा गया था कि कश्मीर में सबकुछ शांतिप्रिय हो रहा है. जिन क्षेत्रों से पाबंदी को हटाया गया है, वहां के हालात भी अब सामान्य है. कहीं कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है.