
आज किसी भी वक्त कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर SSC CGL Result 2019 जारी कर सकता है. उल्लेखनीय है कि SSC ने पूर्व में एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया था जिसमें SSC CGL Tier I Result 2019 आज जारी होना बताया गया है. लाखों उम्मीदवार इस समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम एसएससी के हरेक ऑफिशियल अपडेट पर नजर बनाये हुए हैं. SSC CGL Tier I Result 2019 घोषित होते ही हम इस सम्बन्ध में आपको अपडेट देंगे. वैसे सभी उम्मीदवार जो SSC CGL Tier I परीक्षा में शामिल हुए थे वे SSC के ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए लिंक पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे.

SSC CGL Tier I परीक्षा का आयोजन 4 जून से 13 जून 2019 के बीच देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किये थे, जिसमें से 834746 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.