
कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंच चुके हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी चीफ मोहन मरकाम और प्रदेश प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी पहुंचे। दिल्ली में आज होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के कई बड़े मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में कई बड़े मंत्री पार्टी को मजबूती प्रदान करने लिए अपने विचार प्रकट करेंगे। अब देखना होगा कि थोड़ी देर में सोनिया गांधी पार्टी की मजबूती के लिए क्या फैसला करती हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी से मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अपनी जमीन तलाशने में जुटी हुई है। ऐसे में बीते दिनों कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने को लेकर काफी संशय भी बना हुआ था। आखिरकार पार्टी ने मिलकर सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतिरम अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद राजनीति में धीमी आवाज में यही सुनने को मिला कि आखिर दोबारा से सोनिया को पार्टी का अध्यक्ष क्यों बनाया गया। आज सोनिया गांधी के घर पर होने वाली इस बैठक पर किस- किस विषय पर बातचीत होगी इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में कांग्रेस पार्टी नए सिरे से कोई नई रणनीति बना सकती है। कांग्रेस की इस बैठक में धारा 370 पर क्या बातचीत होगी इस पर भी सभी की निगाहें बनी हुई हैं। दरअसल कांग्रेस में इस मुद्दे पर एक राय नहीं है। कई बडडे नेताओं ने जहां इसका समर्थन किया है तो कई ने इसका विरोध किया है। वैसे पार्टी का मेन स्टेंड सरकार के इस निर्णय के खिलाफ है।