घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए निम्बू पानी का इस्तेमाल

घर पहुंचकर शरीर ही नहीं, मन भी शांत हो जाता है. ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि घर में कुछ भी ऐसा न हो जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़े. कई बार वास्तु कारणों से भी घर की शांति बिगड़ जाती है. 

आप चाहें तो कुछ आसान से वास्तु उपाय करके अपने घर को सकारात्मक बना सकते हैं.

1-अगर आप अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाए रखना चाहते हैं तो बेडरूम में शीशा न लगाएं. बेडरूम में मौजूद मिरर नकारात्मक ऊर्जा का सूचक है. अगर मिरर हटा पाना संभव नहीं है तो रात को सोते समय उसे ढक दें.

2-घर के बाहर नेम-प्लेट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और इससे घर में रहने वालों के लिए बेहतर अवसर सामने आते हैं.

3-किचन का सीधा सम्बंध हमारी सेहत से है. यहां होने वाली एक चूक भी हमें बीमार कर सकती है. ऐसे में कोशिश करें कि दवाओं को किचन में न रखें.

4-घर को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखने के एक गिलास में पानी भरकर, उसमें नींबू काटकर डाल दें. इस पानी को हर शनिवार बदलते रहें.