‘मिशन मंगल’ बंपर ओपनिंग के साथ हिट साबित हुई ,पहले दिन की कमाई जानें

बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को रिलीज़ की जा चुकी है. इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसका अंदाज़ा पहले दिन की कमाई से लगाया जा सकता है. हाल ही में इसके ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आया है जिसमें अच्छी खासी कमाई हुई है. यह  पहले दिन अच्छी कमाई कर अक्षय कुमार की सबसे टॉप ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है. जानते हैं कितनी हुई कमाई. 

दरअसल,  रिपोर्ट के अनुसार, लगभग इसी समय पिछले साल रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ ने 23.67 करोड़ की कमाई की थी और इस साल ‘मिशन मंगल’ करीब 15-20% ज्यादा रही. बता दें कि ‘मिशन मंगल’ ने मुंबई, मैसूर में बेहतरीन शुरुआत की है. वहीं मिशन मंगल ने पहले ही दिन 29.16 करोड़ की कमाई कर डाली है. इस लॉन्ग वीकेंड पर फिल्म को और भी ज्यादा फायदा मिलने वाला है जिससे फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. 

फिल्म की कहानी इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट पर आधारित है, जब 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) की कई महिला साइंटिस्टों ने मंगल ग्रह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था. इसके बाद भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, नित्या मेनन, शरमन जोशी जैसे कई स्टार्स अहम भूमिका में हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन और अक्षय कुमार 11 साल बाद साथ नजर आए.