तनाव बरकरार : सीमा पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर नहीं हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान

भारत और पाकिस्‍तान के बीच जम्‍मू कश्‍मीर को लेकर जारी तनाव सरहद पर भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को भी अट्टारी बाघा बॉर्डर पर दोनों देशों की सेना बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच मिठाई और मुबारकबाद का आदान-प्रदान नहीं हुआ।

इससे पहले सोमवार को बकरीद के मौके पर भी कुछ ऐसा ही माहौल था। दोनों सेनाओं के बीच इस दौरान न तो मिठाइयों का अदान- प्रदान नहीं हुआ था। इस दौरान भारत पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों व पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाई खिलाना तो दूर ‘ईद मुबारक’ तक नहीं कहा।