
बुंदेलखंड खंड एक्सप्रेसवे का ओचक निरीक्षण करने बांदा पहुचे अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी पुलिस लाइन स्थित सभागार मे डीआईजी कमिशनर डीएम एसपी के साथ की समीक्षा बैठक
आज बांदा पहुंचे अवनीश अवस्थी ने बुंदेलखंड मे बन रहे एक्सप्रेस वे औचक निरीक्षण किया साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन मे समीक्षा बैठक की साथ ही पुलिस लाइन मे वृक्ष रोपण किया ! अपर मुख्य सचिव ने बताया की मुख्यमंत्री के आदेशनुसार आज बुंदेलखंड का निरीक्षण था.
जिसमे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक थी पुलिस और प्रशासन का जनता के प्रति क्या रवैया है इन सभी बिन्दुओ पर चर्चा हुई है ! साथ ही डीएम को कहा गया है की वो सभी एक्सप्रेसवे मे पड़ने वाले किसानों की जमीन के लिए बात कर ले किसानो को उनकी अधिग्रहण जमीन का चार गुना रुपये देकर जमीन ली जा रही है पुलिस लाइन समीक्षा के बाद एक्सप्रेसवे का हवाई दौरा करेगे