
बिहार के सिवान में हुई इस घटना के जान आप सिहर जाएंगे। एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया। वहां उसे निवाला बनाने के लिए नेवले जुट गए थे। नेवलों के काटने से बच्ची की चीखें सुन लोग जुट गए और उसकी जान बच गई। 
सिवान के दरौंदा में एक निष्ठुर मां ने अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया। वहां उसे नेवले काटने लगे। दर्द से नवजात चीख रही थी, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। इसी बीच वहां से गुजरते कुछ लोगों को कूड़ेदान से बुझती से मासूम आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो माजरा सामने आया। फिर तो घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे और उसे बचा लिया।
लोगों नवजात बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और सूचना सिवान बाल गृह को दी। बच्ची का प्राथमिक इलाज दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. गुलाब अहमद अंसारी ने किया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।