दुनिया में सबसे ऊंची झील का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा ‘सिंगार ताल’, जानें कितनी ऊंचाई पर है मौजूद

दुनिया की सबसे ऊंची झील तिलिचो की जगह अब एक नई झील लेने जा रही है। इसकी खोज केवल एक माह पहले ही हुई है। नेपाल में हिमालय के अन्‍नपूर्णा रेंज में यह स्‍थित है। इसे नेपाली में सिंगार ताल का नाम दिया गया है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 5,026 मीटर है। हिमालया टाइम्‍स के अनुसार, एक महीने पहले पर्वतारोहियों की एक टीम ने मनांग जिले में काजिन सारा झील को ढूंढा था।

आधिकारिक तौर पर इसकी ऊंचाई अभी नहीं मापी गई है। 1,500 मीटर लंबा और 600 मीटर चौड़े इस झील को दुनिया का सबसे ऊंचा झील माना जा रहा है। तिलिचो झील 4,919 मीटर की ऊंचाई पर है।

इस झील के पूर्व में पर्वत मानास्‍लु, पश्‍चिम में पर्वत दामोदर, दक्षिण में लामजुंग और उत्‍तर में तिब्‍बत का पेरी है। म्‍युनिसिपल अधिकारियों में इसके बाद नई उम्‍मीद जगी है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।