खुद को भाजपा नेता बताने वाला एटीएम लुटेरा गिरफ्तार

बीजेपी के झंडे की आड़ में एटीएम लूट करने वाला भाजपा नेता विनोद कुमार चतुर्वेदी उर्फ सीटू को पुलिस ने अन्य 5 एटीएम लुटेरों सहित किया गिरफ्तार। विनोद भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फ़ोटो खिंचवाकर रसूख बना एटीएम लूट की घटनाओं को देता था अंजाम। स्कार्पियो गाड़ी पर

झंडा लगा व पद लिखा ठाठ से चलता था एटीएम लुटेरा। खुद को भाजपा सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति व विश्व ब्राह्मण परिषद का बताता है ज़िलाध्यक्ष।

चित्रकूट के मऊ थानांतर्गत कॉपरेटिव बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम लूटने की बना रहे थे योजना। पकड़े गए 6 लुटेरों के पास से स्कोर्पियो गाड़ी, गैस कटर व दो तमंचे बरामद। सोशल मीडिया में भाजपा नेताओं के साथ फोटो साझा कर बनाता था हनक। एसपी ने 1 बजे बुलाई पत्रकार वार्ता। और भी कई सफेदपोश बेनकाब होने की उम्मीद।