
चीन के झिंजियांग प्रांत के तटीय इलाकों में टाइफून लीकिमा ने भारी तबाही मचाई। इससे चीन में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। चीन सरकार ने अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है, 16 लोग अभी लापता है। इसके चलते तटीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। पूरे इलाकें में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं ने तटीय इलाकों में हजारों पड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। तटीय इलाकों से करीब दस लाख लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा। 
शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों के लिए चेतावनी जारी किया था। मौसम विभाग ने आंशका जाहिर किया था कुछ घंटों बाद यह टाइफून चीन के झिंजियांग प्रांत में पहुंच जाएगा। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ने शनिवार को भी झिंजियांग प्रांत में आरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि झिंजियांग प्रांत के लोगों को इस वर्ष नौ बार प्राकृतिक आपादा का सामना करना पड़ा है।
मौसम विभाग का शंधाई और आस-पास के प्रांतों में भी भारी बारिश का अनुमान है। विभाग का कहना है यह तटीय इलाकों में सक्रिय टाइफून उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अलर्ट जारी होने के बाद अधिकारियों ने प्रभावित इलाके का खाली करा लिया था। राज्य में ट्रेन और हवाई यात्राओं को स्थगित करने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार को ही झिंजियांग में नौका सेवा को रद कर दिया गया है। जहाजों को पोर्ट पर लौटने को कहा गया है। इसके साथ यहां 200 पर्यटकों को बीजी द्वीप से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
राज्य के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने बुधवार को झिंजियांग, फुजियान, जिआंग्सु और शंघाई की नगर पालिकाओं को एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी प्राकृतिक आपादा से निपटने के लिए तैयार रहने का कहा गया है।