
सीपीआइ (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी को जम्मू कश्मीर जाने नहीं दिया गया है। उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोक दिया है। दरअसल, येचुरी अपनी पार्टी के लोगों से मिलने के लिए जम्मू कश्मीर गए जा रहे थे। 
जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद को दिल्ली वापस भेजा दिया गया था। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख गुलाम अहमद मीर और उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया था।