
इस 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. अभिनेता जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ और दूसरी फिल्म सुपरस्टार अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ है. प्रमोशन के लिए दोनों फिल्म के स्टार्स भी जुट चुके हैं. 
फिल्म ‘बाटला हाउस’ के प्रमोशन में अभिनेता जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर पहुंचे हैं और इस दौरान जॉन चप्पल पहने हुएनजर आए. इसके साथ ही ‘मिशन मंगल’ के प्रमोशनल ईवेंट में तापसी पन्नू और विद्या बालन नजर आई. यहां तापसी डिजाइनर साड़ी पहन पोज देती नजर आई, तो वहीं विद्या ने ग्रीन कलर का वन पीस कैरे किया था.
साथ ही हम आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि 15 अगस्त को ही वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स 2’ भी रिलीज होने जा रही है. यहां ‘सेक्रेड गेम्स 2’ के स्टार्स को भी प्रमोशनल ईवेंट में स्पॉट किया गया है. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सीरीज की तीनों एक्ट्रेस के साथ एक लग्जरी कार पर पोज देते हुए देखा गया. वहीं हाल ही में इसके अलावा करीना कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है इस दौरान करीना ओवर साइज स्वेट शर्ट में खूबसूरत नजर आई. साथ ही हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है और इस दौरान दिव्या ब्लू कलर का सूट पहने नजर आई.