बढ़ता जा रहा हैं सेल्फी का क्रेज, ये 5 डेस्टिनेशन रहेंगी आपके लिए परफेक्ट

बरसात के इस मौसम में घूमने का मजा सभी लेना पसंद करते हैं। कोई अपने दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ घूमने के लिए जाता हैं। सभी घुमते समय इन पलों को कैद करना चाहते हैं और यादों को संजोए रखना चाहते हैं। आजकल तो इसके लिए सेल्फी का इस्तेमाल किया जाता हैं। सेल्फी का मजा तब और बढ़ जाता हैं जब लोकेशन सेल्फी के लिए परफेक्ट हो। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी डेस्टिनेशन की जानकारी लेकर आए हैं जो सेल्फी लवर्स के लिए परफेक्ट रहेगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई
अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए ये बताने के लिए कि ’मैं मुंबई में हूं’ ये एक परफेक्ट सेल्फी डेस्टीनेशन है। यदि आप बोटिंग के शौकीन हैं तो सूरज डूबने के साथ-साथ आप बोटिंग का मजा लेते हुए यहां सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,indian destinations,destinations for good selfie,perfect selfie destinations ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, सेल्फी के लिए परफेक्ट जगह, भारतीय प्रसिद्द स्थल

जोग फॉल्स, कर्नाटक
वॉटरफॉल सेल्फी के लिए ये बढ़िया ऑप्शन है। यहां आप वॉटरफॉल को बैकग्राउंड में लेते हुए सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता
ये एक ऐसा सेल्फी डेस्टिनेशन है जहां जाकर अलग-अलग बैकग्राउंड के साथ बहुत सारी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। आप यहां क्वीन के स्टैच्यू के साथ सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,indian destinations,destinations for good selfie,perfect selfie destinations ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, सेल्फी के लिए परफेक्ट जगह, भारतीय प्रसिद्द स्थल

ताजमहल, आगरा
ये आपके सफर को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट डेस्टीनेशन है। इंडिया में सबसे ज्यादा सेल्फी यहीं क्लिक की जाती हैं। इसके टॉप को हाथ से टच करते हुए सेल्फी क्लिक करने का पोज अब पुराना हो गया है। कुछ नया ट्राई करने के लिए आप यहां मस्ती करते हुए सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।

हवा महल, जयपुर
पिंक सिटी के सफर को यादगार बनाने के लिए हवा महल पर सेल्फी लेना अच्छा ऑप्शन है। आप अपने स्मार्टफोन को खुले आसमान की तरफ सेट करके सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।