
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय जम्मू कश्मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं. वहां वह सेना की ड्यूटी के साथ-साथ लोगों का दिल जीतने वाले काम भी कर रहे हैं. कश्मीर में धोनी का रोजाना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कभी वह टेरिटोरियल आर्मी के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आते हैं तो कभी जूता पॉलिश करते नजर आते हैं. लेकिन अब उनका ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में धोनी सेना की वर्दी पहनते नजर आ रहे हैं और साथ ही मुकेश द्वारा गाए गए- ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाना गाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो मौजूदा वक्त का है या पुराना, इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है. आप भी देखिए वीडियो…
Dhoni – a legend – We are all proud of you ! pic.twitter.com/wW61ZqIMJc
— Raja Sekhar Reddy (@DrRSRHM) August 3, 2019
Extremely proud and emotional to be a MS Dhoni fan. ♥️
No special privileges, No special protection. Because he is on national duty, just like our brave soldiers!
You don’t get many leaders like him. Truly an inspiration. #Dhoni pic.twitter.com/fg72W0Vvv9
— Akash Jain (@akash207) August 5, 2019
धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है. उन्होंने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे.
2011 में सेना से जुड़ने वाले धोनी ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे. इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी उन पर होगी.