
जनपद हमीरपुर के राठ में चौथी बार आई इस प्रकार की घटना सामने, जिसमें अजनबियों को देखकर लोग बिना सोचे समझे पीट रहे हैं मामला जनपद हमीरपुर के राठ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले वुधोलयाना का है, जहां पर लोगों ने एक अजनबी फेरी लगाने बाले बच्चा चोर कहकर बुरी तरह से पिटाई कर दी, वहीं लोगों का कहना है कि जब उससे पूछा गया कि कौन है तो वह तरह तरह की बातें करने लगा और वहां से दौड़ लगाकर भागने लगा,दौड़ लगाकर वह व्यक्ति मस्जिद के अंदर घुस गया, जिससे लोगों का सक और बढ़ गया, यह एक बच्चा चोर है.
जो बच्चा चुराने के लिए आया था, कह कर जमकर धुनाई कर दी, पुष्टि के लिए कुछ बच्चों ने भी ऐसा बयान दिया जिससे लगता तो यही है लेकिन क्या इसमें कुछ सच सच्चाई भी है या लोग एक भ्रम का शिकार हो रहे हैं, जिसमें दूरदराज से आए व्यापारियों को लोग बच्चा चोरी का इल्जाम लगाकर बुरी तरह से पीट रहे हैं, इसी हफ्ते में 2 से 3 दिन पहले ही एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें राठ गल्ला मंडी के पास से बच्चा चुराने वाले लोगों की शिकायत आई थी लेकिन जब पुलिस ने तफ्तीश की तो महज एक अफवाह निकली
अब यहाँ बच्चों ने बताया कि वह व्यक्ति शराब के नशे में था, और हमें बुला रहा था जब हमने वहां से भागने की कोशिश की तो हमारा पीछा भी किया इस पर शोर मचाने से मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी फिर पुलिस के हवाले भी कर दिया बहरहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है
इस प्रकार की अफवाह से लोग इस तरह से दहशत में है कि कुछ लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है, और दूरदराज से आए फेरी लगाने वाले व्यापारी अब अपना आधार कार्ड पहले दिखाते हैं बाद में मोहल्लों में घुसने की हिम्मत कर रहे हैं,
अभी तो बस यही समझ में आ रहा है कि किसी ने कहा कौवा कान ले गया और लोगों ने विश्वास कर लिया, लोग यह भी नहीं देख रहे, हमारा कान हमारी जगह पर है या वास्तव में कट चुका है,