
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं. कहा जा रहा है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बता दें, कार्तिक लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और सारा उनके साथ वक्त बिताने यहां आई थीं. दोनों आजकल एक साथ समय बिता रहे हैं और दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिससे फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि क्या वाकई दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं. 
हाल ही में सारा को लखनऊ से मुंबई जाते वक्त एयरपोर्ट पर देखा गया. बता दें, सोमवार रात से एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक और सारा एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को हग करते दिखाई दे रहे हैं. सारा जब मुंबई पहुंची तो यहां भी फोटोग्राफर्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया. सारा एयरपोर्ट्स से बाहर आई तो उनके साथ कई सारे सूटकेस थे. इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप यहां देख सकते हैं.
https://www.instagram.com/p/B0zv4vxh3zx/?utm_source=ig_embed
इसके साथ ही काम की बात करें तो सारा और कार्तिक इम्तियाज अली की फिल्म ‘आज कल’ में नजर आएंगे. साथ में दोनों की यह पहली फिल्म है. इस पर कहा जा रहा है कि यह सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आजकल का सीक्वल है. इसके अलावा सारा सारा कूली नंबर 1 की ऑफिशल रीमेक में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी. वही कार्तिक इस वक्त लखनऊ में अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो की रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं.