
Xiaomi की सहयोगी कंपनी Huami ने भारत में अपना स्मार्टवॉच लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच की खास बात ये है कि इसे 20 दिन की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें 7 अलग-अलग मोड्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 24 x 7 हार्ट रेट मॉनिटर, नोटिफिकेशन अलर्ट के साथ ही स्लीपिंग ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे पहले Amazfit Verge को भारत में 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था जिसमें 5 दिन का बैटरी बैकअप दिया गया था। इस नए वेरिएंट को लाइट वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।
इस स्मार्टवॉच को आप Rs 6,999 कीमत में खरीद सकते हैं। यह ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.3 इंच का राउंड शेप AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसके डिस्प्ले में सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी दी गई है जो इस पर उंगलियों के निशान लगने नहीं देती है।
यह स्मार्टवॉच सिलिकॉन पॉलीकार्बोनेट से बना है जिसमें ऑनबोर्ड PPG हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 3 मल्टी एक्सीस एक्सीलरेटर सेंसर भी दिया गया है। इसमें 390 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावों के मुताबिक, ये 20 दिनों की बैटरी बैकअप देता है। इस स्मार्टवॉच की एक और खास बात यह है कि इसमें ब्लूटूथ का लेटेस्ट v5 वर्जन दिया गया है जो आपको स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट करता है। यह एंड्रॉइड 4.4 या iOS 9.0 से ऊपर के वर्जन के किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।