दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं इन जगहों की ट्रिप, सावन का ले सकते हैं मज़ा

घूमने का शौक आपको भी होगा. बारिश के मौसम में आप अगर कहीं जाने की प्लांनिं कर रहे हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं. इस मौसम के प्राक्रतिक नजारा आपको भी खुश कर देता है. इसलिए सावन के इन दिनों में अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान जरूर बना लेना चाहिए. अगर अब तक इसके लिए जगह ही खोज रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं.  दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं इन जगहों की ट्रिप, सावन का ले सकते हैं मज़ा

उदयपुर, राजस्थान
उदयपुर, उत्तरी भारत का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल माना जाता है. इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है. अरावली पहाड़ी पर बसे इस शहर का नजारा बारिश की बूंदें और भी बढ़ा देती हैं.दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं इन जगहों की ट्रिप, सावन का ले सकते हैं मज़ा

मुन्नार, केरल
मानसून में केरल की सुंदरता देखते ही बनती है और इसी के साथ इसके आसपास के इलाकों के नजारे भी दिल को खुश करने के लिए काफी होते हैं. चारों तरफ फैली हरियाली आंखों को सुकून देने के साथ मन को ताजगी से भी भर देती है.दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं इन जगहों की ट्रिप, सावन का ले सकते हैं मज़ा

जीरो, अरुणांचल प्रदेश
वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल इस टॉउन को अरुणांचल प्रदेश की सबसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है. इसके खूबसूरत नजारों को देखने के लिए मानसून से अच्छा टाइम और कोई नहीं हो सकता.

मालशेज घाट, महाराष्ट्र
मालशेज घाट महाराष्ट्र के पुणे जिले के पश्चिमी घाटों की श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध घाट है. यह स्थान अपनी अनगिनत झीलों, चट्टानी पर्वतों के लिए जाना जाता है.

कोडाइकनाल, तमिलनाडु
तमिलनाडु के दिनदीगुल की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा कोडाइकनाल यहां का एक मनमोहक पर्वतीय स्थल है. चारों तरफ फैली हरियाली और सुंदर नजारे मानसून में और सुहावने हो जाते हैं. अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.