भारत के खिलाफ इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उगला जहर, कहा – जल रहा है…

 फिल्म अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म रईस (Raees) की मुख्य अभिनेत्री और पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान (Mahira Khan) ने अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A (Article 35 A) पर विवादित ट्वीट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैl

उन्होंने कश्मीर को खुली जेल बताया हैंl और कश्मीरी लोगों को जेल में रखने की बात कही हैl

माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट को रीट्वीट किया हैl इसमें लिखा है,’जो लोग कश्मीर के जेल बनाने पर आमदा है और खुशी मना रहे हैंl उन्हें रुकना चाहिए और अपने दिल में झांक कर देखना चाहिएl आपको ऐसा करने पर कश्मीर में परेशान हो रहे लोगों के लिए सहानभूति महसूस होगीl कश्मीर एक बार फिर खुले जेल की तरह हो गया हैl

उन्होंने इसके अलावा एक और ट्वीट किया हैl इसमें उन्होंने लिखा है, ‘हमने बहुत ही सरलता से उन चीजों को ब्लॉक कर दिया हैl जिनका हम समाधान नहीं करना चाहतेl यह रेत पर लकीर खींचने जैसा हैl इसके चलते जो मासूम लोग हैं उनका जीवन खत्म हो जाएगाl स्वर्ग जल रहा है और हम चुपचाप रो रहे हैंl’

गौरतलब है कि माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म रईस में साथ काम किया थाl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक व्यापार किया थाl माहिरा खान का बयान यह दर्शाता है कि वह कश्मीर के बारे में क्या सोच रखती हैंl माहिरा खान को फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी स्पॉट किया गया थाl

https://www.instagram.com/p/BZT94UgFAbg/?utm_source=ig_embed

इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थी लेकिन अब रणबीर कपूर फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैंl