
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को इस साल मई में लॉन्च किया गया। ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल चिपसेट प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स थे। इस सीरीज के अगले स्मार्टफोन OnePlus 7T Pro के बारे में हाल ही में एक लीक सामने आई है जिसमें इस स्मार्टफोन की फोटो वायरल हुई है। इस स्मार्टफोन की फोटो को चीनी सोशल नेटवर्किंग माइक्रोब्लॉगिंग Weibo पर शेयर की गई तस्वीर के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने नए सीरीज पर काम कर रही है।

सोशल मीडिया में लीक हुए तस्वीर के मुताबिक, इसके डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसके फ्रंट पैनल में किसी भी तरह का नॉच नहीं देखने को मिला है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, तस्वीर में फोन के टॉप में स्पीकर फिट किया गया है। लीक में इसके सॉफ्टवेयर के बारे में भी जानकारी दी गई है। लीक के मुताबिक, फोन में Android Q Beta दिया जा सकता है।
पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुए OnePlus 7 Pro की फीचर्स की बात करें तो इसे तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 6GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट को भारत में Rs 48,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें फुल व्यू 90Hz डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है।
वहीं OnePlus 7 सीरीज के मेन वेरिएंट को दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च किया गय है। इसे बेस 6GB+128GB वेरिएटं की कीमत Rs 32,999 है वहीं, इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 37,999 है। फोन के फीचर्स की बात करें तो ये वाटरड्रॉप नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसके बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।