दिया मिर्जा ने पति से अलग होने के बाद फोटो के साथ दिया एक खास संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों पति से अलग होने के बाद चर्चाओं में आ गई हैं। आपको बता दें कि दीया ने शादी के 11 साल बाद अपने पति से तलाख लिया है। इन सारी चर्चाओं के बावजूद हाल ही में दीया ने अपने सोशल मीडिया से एक खूबसूरत फोटो शेयर कर अपने फैंस को एक पॉसिटिव मैसेज दिया है।

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने ग्यारह साल पहले साहिल सांघा से शादी की थी मगर हाल ही में दोनों आपसी सूझबूझ से एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले चुके हैं। ये खबर दीया के फैंस के लिए काफी चौंका देने वाली थी। कुछ समय पहले दिया ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसमें एक साकारात्मक संदेश देते हुए वे लिखती हैं ‘अपनी जिंदगी में तुफानों के खत्म होने का इंतजार मत करो, बारिश मे डांस करना सीखो’।

https://www.instagram.com/p/B0sFQ7MFwjU/?utm_source=ig_embed

दीया ने अपने अलग होने की खबर 1 अगस्त को अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी, जिसे सुनकर फैंस काफी नाराज हुए थे। गौरतलब है कि इस पॉसिटिव मैसेज को देखकर फैंस काफी सुकून महसूस कर रहे होंगे।

https://www.instagram.com/p/Bz9hzw-lckH/?utm_source=ig_embed

बीते कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाहें आ रही थी कि दीया के अलग होने का कारण फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के राइटर की पत्नी कनिका ढिल्लन है। मगर दीया ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था।दीया नें हाल ही में वेब सीरीज़ ‘काफिर’ से अपना डिजीटल डेब्यू किया है। इसे जी 5 पर स्ट्रीम किय़ा गया है।