
केदारनाथ में बदरी-केदार मंदिर समिति के एक कर्मचारी की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
शनिवार को 42 वर्षीय राकेश डिमरी पुत्र श्रीधर डिमरी निवासी करोखी व्यूंगगाड, गुप्तकाशी की अचानक केदारनाथ में तबियत खराब हो गई। इस पर मंदिर समिति के अन्य कर्मचारी उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश डिमरी बद्री-केदार मंदिर समिति के अनुचर पद पर कार्यरत थे और यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ में ड्यूटी दे रहे थे। मौत का खराब हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उक्त व्यक्ति का पार्थिव शरीर डंडी व कंडी के माध्यम से एसडीआरएफ के जवानों ने गौरीकुंड भिजवाया।