
गौरीकुंड हाईवे पर भीरी के पास एक डीजल तेल का टैंकर खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
शुक्रवार दोपहर दो बजे रुद्रप्रयाग से तिलवाड़ा की ओर लगभग 27 किमी में दूर गौरीकुंड हाईवे पर भीरी के निकट अचानक अनियंत्रित होकर एक तेल का टैंकर खाई में गिर गया। टैंकर में सवार 21 वर्षीय आशु पुत्र फरियाज निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश, 24 वर्षीय अरूण पुत्र मठुजा निवासी बुडडाखेड़ी हरिद्वार एवं 28 वर्षीय शहजाद पुत्र मुस्तफा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तीनों घायलों को खाई से निकालकर अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बताया जा रहा है। कि तेल का टैंकर रुद्रप्रयाग से कुंड की ओर जा रहा था।