पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से होते हैं 5 बदलाव

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए. लेकिन आपको बता दें, कि ऐसा कुछ नहीं है, बलकि डॉक्टर भी आपको इसकी सलाह देते हैं लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रखने के साथ. अगर आपकी सोच भी कुछ ऐसी ही है तो आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना बेहद नॉर्मल बात है और अगर आपने इसे अब तक ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि पीरियड्स में सेक्स के दौरान बॉडी में कुछ अजीब चेंजेस होते हैं. जानिए उन बदलावों के बारे में.

लुब्रिकेशन की जरूरत नहीं 
अगर आम दिनों में सेक्स के दौरान आपको लुब्रिकेंशन की जरूरत होती है तो पीरियड्स में इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. इस समय प्राइवेट पार्ट को हर वक्त गीला रखता है. तो पीरियड्स सेक्स बिना लुब्रिकेंट के भी बेहद स्मूथ होगा.

पीरियड्स के दिन हो जाएंगे कम
अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करती हैं तो आप महसूस करेंगी कि आपका पीरियड साइकल छोटा और हल्का हो जाएगा. इसकी वजह है इन्डॉर्फिन और प्रॉस्टाग्लैन्डिन जैसे हॉर्मोन्स का रिलीज होना.

क्रैम्प्स में आराम
पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स पड़ने पर कितनी तकलीफ होती है इस बात से तो वाकिफ होंगी ही. ऐसे में अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करती हैं तो आपको क्रैम्प्स में राहत मिल सकती है. इसकी वजह यह है कि ऑर्गैज्म होने पर ब्रेन से इन्डॉर्फिन नाम का हॉर्मोन रिलीज होता है जिसे फील-गुड हॉर्मोन भी कहते हैं.

प्रेग्नेंसी का डर कम
अगर आपको लगता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर प्रेग्नेंसी का रिस्क पूरी तरह से खत्म हो जाता है तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. हालांकि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर गर्भधारण की संभावना कम जरूर हो जाती है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं होती.