फिल्मों के अलावा एक नए म्यूजिक ट्रैक में नज़र आने वाली हैं आलिया भट्ट, जानें गाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत ही कम समय में बॉलिवुड में अपनी जगह बना ली है. वो काफी फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. इस समय आलिया के पास कई फिल्में हैं जिनमे वो नज़र आने वाली हैं. इसी के साथ उनके फैन्स उन्हें बहुत जल्द एक म्यूज़िक विडियो में देख सकेंगे, जिसकी शूटिंग हाल ही में मुंबई में हुई है. आइये जानते हैं उनके इस वीडियो म्यूजिक ट्रैक के बारे में.

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया फेमस पंजाबी सॉन्ग ‘लम्बरगिनी’ फेम दूरबीन के ट्रैक में नजर आएंगी. इसकी शूटिंग  हाल ही में मुंबई में हुई है. इसके अलावा बताया गया है कि इस सिंगल का टाइटल ‘प्राडा’ रखा गया है. जानकारी के अनुसार, गाना 5 अगस्त को रिलीज़ किया जा सकता है. आपको इसी के साथ याद दिला दें कि साल के शुरुआत में आलिया भट्ट का एक विडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी फ्रंड देविका आडवाणी की शादी में इसी फेमस सॉन्ग ‘लम्बरगिनी’ की डांस करती नजर आ रही थीं. अब इस गाने के साथ सिंगर के साथ ही उन्होंने गाना शूट किया है.

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया बहुत जल्द ‘करण जौहर’ की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा इस फिल्म में विकी कौशल, करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. आलिया फिल्म ‘सड़क 2’ में भी काम करने वाली हैं जिसमें उनके साथ बहन पूजा भी दिखाई देने वाली हैं.