अमेरिका में फूड फैस्टिवल के दौरान फायरिंग, 3 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार को एक फूड फैस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग पांच लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि फायरिंग ‘गार्लिक फैस्टिवल’ के दौरान हुई। घायलों को वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ति करवा दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये देश के सबसे बड़े फूड फैस्टिवल में से एक था। इसका आयोजन सैन जोस के दक्षिण-पूर्व से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर आयोजित किया जाता है। इस शूटिंग के कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी ने मौके पर मौजूद जुलिसा कॉन्ट्रेर्स नाम की महिला के हवाले से बताया कि हमलावर लगभग 30 साल के आस पास का था, जिसने अपनी राइफल से इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जुलिसा के मुताबिक हमलावर हर दिशा में फायरिंग कर रहा था। वह किसी एक को निशाना नहीं बना रहा था। वह दाएं से बाएं और बाएं से दाएं गोली चला रहा था।

संयुक्त राज्य अमेरिका में अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन देश में बंदूक हिंसा की सबसे बड़ी समस्या बन गई है।