
रियलिटी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में मुंबई के डांस ग्रुप ‘वी अनबिटेबल’ ने प्रशंसकों व ज्यूरी का दिल जीतते हुए गोल्डन बजर हासिल कर लिया है. गोल्डन बजर हासिल करने का मतलब है कि यह ग्रुप अब सीधा लाइव शो के लिए आगे बढ़ गया है. इस ग्रुप में 12 से लेकर 27 वर्ष तक के कुल 29 लोग शामिल हैं. ग्रुप की सफलता का राज पूछा गया तो इसके सदस्यों ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का नाम लिया. उन्होंने रणवीर के साथ काम करने की इच्छा भी जताई. 
ग्रुप के हेड डांसर ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जब भी हम रणवीर सिंह के गानों पर अभियन करते हैं तो हमारा प्रदर्शन हिट होता है, इसलिए हमने इसे अमेरिकाज गॉट टैलेंट में भी जारी रखा. चौहान ने कहा कि रणवीर के पास बहुत ऊर्जा व शक्ति है. वह ‘हट-के’ कलाकार हैं, जिनके पास कोई अहंकार नहीं है. हम जल्द ही उनके साथ काम करना चाहते हैं.
Their name is @v_unbeatable, and so is their talent! Check out their heart-warming reaction to their #GoldenBuzzer presented by @dunkindonuts. pic.twitter.com/CJktI0Ej9p
— America’s Got Talent (@AGT) July 24, 2019
बता दें कि अब अपने लाइव शो के लिए हॉलीवुड जाने के लिए तैयार है, जो अगस्त में आयोजित होने की उम्मीद है. डांस ग्रुप ने ऑडिशन राउंड में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गीत ‘मल्हारी’ की प्रस्तुति दी जिसके बाद जज गेब्रियल यूनियन, होवी मैंडेल, जूलियन होफ और साइमन कोवेल प्रशंसास्वरूप खड़े हो गए.
I am absolutely shocked.
In my ten years on #AGT, I haven't seen anything this precise, athletic, and dangerous done by a group of young people. Well done and congratulations on the Golden Buzzer @v_unbeatable https://t.co/S4XvruUqcN
— Howie Mandel (@howiemandel) July 24, 2019