
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने दिल्ली में चल रहे फैशन वीक में अपना डेब्यू रैंप वाल्क किया हैंl खास बात यह है कि इस मौके पर उनके तथाकथित बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने साथ बैठकर इस रैंप शो को देखा और सारा अली खान का हौसला बढ़ायाl 
सारा अली खान भी डेब्यू रैंप वाल्क के दौरान नर्वस लेकिन आत्मविश्वास से भरी नजर आईंl
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन दोनों अपने अफेयर को लेकर मीडिया की खबरों में हैंl अब जब सारा अली खान ने अपने फ़िल्मी डेब्यू के बाद फैशन शो के माध्यम से अपना डेब्यू रैंप वाल्क किया तो उनकी हिम्मत बढ़ाने सारा के जीवन से जुड़े दो महत्वपूर्ण व्यक्ति उनके साथ खड़े नजर आएl
https://www.instagram.com/p/B0Y5Ab8hNsN/?utm_source=ig_embed
पहला नाम सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान का हैंl वहीं दूसरा नाम सारा के बॉयफ्रेंड माने जानेवाले कार्तिक आर्यन का हैंl सारा अली खान जब रैंप वाल्क कर रही थीl तब कार्तिक आर्यन और भाई इब्राहिम अली खान ने उनको जमकर चीयर अप कियाl
https://www.instagram.com/p/B0Y5Ab8hNsN/?utm_source=ig_embed
सारा अली खान रैंप वाल्क करते समय बहुत खूबसूरत लग रही थीl सारा अली खान ने इस मौके पर फैशन डिजायनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए ड्रेस को पहना थाl
इस मौके पर सारा अली खान शुरुआत में थोड़ी नर्वस नजर आई लेकिन एक बार रैंप वाल्क के परिवेश में ढलने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपना रैंप वाल्क पूरा कियाl
सारा अली खान जल्द कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में भी साथ नजर आएंगीl