मेग लेनिंग ने खेली इतने रन की पारी, टूट गए महिला T20I क्रिकेट के सभी रिकॉर्ड

मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस एशेज सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच काउंटी ग्राउंड पर खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी जीत हासिल कर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 93 रनों के अंतर से हराया।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया। मेग लेनिंग ने 63 गेंदों में नाबाद 133 रन की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इसी के साथ मेग लेनिंग ने अपना और स्टेयर कैलिस का महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर धराशायी कर दिया।

इएस्ट स्कोर

मेग लेनिंग 133 रन नाबाद

स्टेयर कैलिस 126 रन  नाबाद

मेग लेनिंग 126 रन

सूजी बेट्स 124 रन  नाबाद

डेनियल व्याट 124 रन

बेथ मूनी 117 रन नाबाद

बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला गया जो ड्रॉ हो गया। वहीं, वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था।