गोरापन की क्रीम बेचने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसेगा पाकिस्तान, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला

पाकिस्तान सरकार ने रंग गोरा करने वाली क्रीम का निर्माण (fairness cream)  करने वाली कंपनियों पर रोक लगाने की तैयारी में है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री ज़ताज गुल वज़ीर ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सस्ते फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करने से लोगों की त्वचा को नुकसान होता है। इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है।

जियो टीवी के अनुसार, वज़ीर ने कहा कि उनका मंत्रालय कंपनियों द्वारा उपयोग की जाने वाली सामग्री का परीक्षण और विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने 59 स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय फेयरनेस क्रीम ब्रेड की जांच के बाद पाया कि महज तीन फेयरनेस क्रीम के ब्रांड ऐसे है जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार थे। बता दें कि पाकिस्तान Minamata Convention on mercury का सदस्य है। इसलिए उन्होंने यह जांच की।

बाकी के 56 ब्रांड खतरनाक स्तर पर mercury का अपनी क्रीम में इस्तेमाल कर रहे है। जो त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। जियो टीवी ने कहा कि 31 दिसंबर तक, जब इस मुद्दे से संबंधित कानून पूरा हो जाएगा, तो ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।